G20 Leaders’ Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जोहानसबर्ग में शुरू हो रहे G20 लीडर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए पहुंच चुके हैं। इस तीन दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका कर रहा है, जो पहली बार अफ्रीका की धरती पर हो रहा है। इस सम्मेलन में PM मोदी वैश्विक आर्थिक चुनौतियों, जलवायु कार्रवाई और उभरती प्रौद्योगिकियों के शासन पर भारत के दृष्टिकोण को प्रस्तुत करेंगे।
