Goa Nightclub Fire: गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड से वापस लाने की प्रक्रिया अब ऑफिशियली शुरू हो गई है। लूथरा भाइयों को फुकेट से बैंकॉक ले जाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में गोवा में लगी आग के सिलसिले में नाइटक्लब मालिकों को भारत वापस लाने की दिशा में पहला ठोस कदम है, जिसमें 25 लोगों की जान चली गई थी।
