Greater Noida Contaminated water crisis: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में डेल्टा 1 सेक्टर के कई निवासी कथित तौर पर दूषित पानी पीने के बाद बीमार पड़ गए हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। सप्लाई लाइन में सीवेज का पानी मिलने की शिकायतें सामने आई हैं। प्रभावित निवासियों ने मंगलवार और बुधवार को इस सेक्टर के कुछ हिस्सों में नल का पानी पीने के बाद उल्टी, बुखार, पेट दर्द और दस्त जैसे लक्षणों की सूचना दी। हालांकि, ग्रेटर नोएडा इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (GNIDA) के अधिकारियों ने पीने के पानी की सप्लाई में सीवेज मिलने से इनकार किया है।
