Nashik Well Accident: नासिक के पास भीषण सड़क हादसा, कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Nashik Well Accident: शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) नासिक से लगभग 25 किलोमीटर दूर डिंडोरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक वाहन के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे, की मौत हो गई।

अपडेटेड Apr 04, 2026 पर 1:22 PM
Story continues below Advertisement
नासिक के पास कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Nashik Well Accident: शुक्रवार देर रात (3 अप्रैल) नासिक से लगभग 25 किलोमीटर दूर डिंडोरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक वाहन के कुएं में गिरने से एक ही परिवार के 9 सदस्यों, जिनमें छह बच्चे भी शामिल थे, की मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 10 बजे शिवाजी नगर इलाके में हुई।

पीड़ित डिंडोरी के इंदौर गांव के रहने वाले थे और वे एक कोचिंग क्लास के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, गाड़ी चालक ने अंधेरे में कुएं को नहीं देखा, जिससे कारण वाहन सड़क से उतरकर सीधे गहरे कुएं में गिर गया और उसमें सवार सभी लोग फंस गए।

पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी


डिंडोरी पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर भगवान माथुरे ने कहा, “हमने दो हाइड्रोलिक क्रेनें लगाईं और डूबे हुए वाहन तक पहुंचने के लिए स्थानीय तैराकों की सहायता ली। तुरंत बचाव प्रयासों के बावजूद, वाहन में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका।”

रेस्क्यू ऑपरेशन और मृतकों की जानकारी

बचाव अभियान दो घंटे से अधिक समय तक चला। रात 12:15 बजे तक वाहन और पीड़ितों के शव कुएं से निकाल लिए गए और तुरंत डिंडोरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मृतकों की पहचान सुनील दत्तू दरगुडे (32), रेशमा सुनील दरगुडे (27), आशा अनिल दरगुडे (32), खुशी अनिल दरगुडे (14), माधुरी अनिल दरगुडे (13), श्रेयस अनिल दरगुडे (11), राखी (गुणवंती) सुनील दरगुडे (11), श्रावणी अनिल दरगुडे (11) और समृद्धि राजेंद्र दरगुडे (7) के रूप में की गई है।

क्रेन की मदद से वाहन और शवों को निकाला गया

इंस्पेक्टर माथुरे ने आगे बताया कि बचाव दल ने क्रेन और स्थानीय गोताखोरों की मदद से वाहन और शवों को निकालने के लिए तेजी से कार्रवाई की, लेकिन कुएं की गहराई और उस समय के अंधेरे के कारण परिवार के किसी भी सदस्य को बचाना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor Attack: केरल में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन घायल, पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।