Trump-Putin Talks: 15 अगस्त को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में एक बैठक होने वाली है। इस बैठक में रूस-यूक्रेन वॉर पर बड़ा फैसला होने की उम्मीद है। इसी बीच अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने संकेत दिया है कि रूस से तेल खरीदने पर भारत और चीन पर लगने वाले सेकेंडरी टैरिफ बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह फैसला अलास्का में होने वाली राष्ट्रपति ट्रंप और पुतिन के बीच 15 अगस्त की निर्धारित बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा।
