IMD Heat Wave Alert: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त भीषण गर्मी से परेशान है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-NCR में भीषण लू चल रही है। इसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार (20 मई) को राष्ट्रीय राजधानी के लिए अपनी चेतावनी को 'येलो' अलर्ट से बढ़ाकर 'ऑरेंज' अलर्ट कर दिया। IMD के अनुसार, 'ऑरेंज' अलर्ट का मतलब है 'तैयार रहें'। शहर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। साथ ही कुछ इलाकों में दिन के दौरान भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। दिल्ली के अलावा राजस्थान के अधिकतर इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तेज गर्मी का दौर अभी जारी रहेगा।
