Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट! 60-70kmph स्पीड से टकराएगा बवंडर, 6 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए वेदर बुलेटिन जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक तरफ जहां दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ देश के बड़े हिस्से में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड वाले प्रचंड बवंडर (थंडरस्क्वाल), ओलावृष्टि और भारी बारिश का ट्रिपल अलर्ट जारी किया गया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड May 31, 2026 पर 4:45 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट! 60-70kmph स्पीड से टकराएगा बवंडर, 6 जून तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ राज्यों में अगले सप्ताह मूसलाधार बारिश होने की आशंका है

IMD Heavy Rain Alert: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ रहा है। वहीं, कई समुद्री क्षेत्रों में तेज हवाओं और ऊंची लहरों को देखते हुए मछुआरों के लिए स्पेशल चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में मानसून केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अरब सागर के कई अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ सकता है।

इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी के बड़े हिस्से में भी मानसून के विस्तार की संभावना है। फिलहाल देश के कई हिस्सों में मानसून की दस्तक से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन भारी बारिश वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतना जरूरी होगा।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी: केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। केरल और माहे में 3 से 6 जून के बीच बहुत भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी: अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में सप्ताह भर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की आशंका है। असम और मेघालय में 3 से 6 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है। 31 मई और 1, 5, 6 जून को उत्तराखंड में गरज, बिजली और तेज हवाओं (गति 40-50 kmph तक) के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें