Get App

IMD Heavy Rain Alert: इन 14 राज्यों में 50-60kmph स्पीड वाले बवंडर के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक देश के 14 से अधिक राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार वाले बवंडर (Thundersquall) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, केरल की तरफ बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ़्तार भी काफी अच्छी है, जिसके 26 मई को केरल के तट पर दस्तक देने की पूरी उम्मीद है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 20, 2026 पर 3:49 PM
IMD Heavy Rain Alert: इन 14 राज्यों में 50-60kmph स्पीड वाले बवंडर के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम
IMD Heavy Rain Alert: इन 14 राज्यों में 50-60kmph स्पीड वाले बवंडर के साथ हैवी बारिश का अलर्ट, 26 मई तक ऐसा रहेगा मौसम

देशभर के मौसम में इस वक्त गजब का टकराव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां उत्तर और मध्य भारत के मैदानी इलाके भीषण गर्मी और सीवियर हीटवेव की भट्टी में झुलस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की दस्तक से पहले आंधी, तूफान और मूसलाधार बारिश का तांडव शुरू होने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने दोपहर के ताजा वेदर बुलेटिन में 26 मई तक के लिए बेहद चौंकाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 14 से अधिक राज्यों में 50-60 किमी प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार वाले बवंडर (Thundersquall) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, केरल की तरफ बढ़ रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून की रफ़्तार भी काफी अच्छी है, जिसके 26 मई को केरल के तट पर दस्तक देने की पूरी उम्मीद है।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने अलग-अलग साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ़ लाइन के चलते देश के मौसम में भारी उलटफेर होने जा रहा है। एक तरफ जहां दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश होगी, वहीं उत्तर भारत में सूरज की आग का सितम भी जारी रहेगा। आइए जानते हैं 26 मई तक का पूरा राज्यवार हाल:

दक्षिण भारत: केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में 60kmph की रफ़्तार से थंडरस्क्वाॉल

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मानसूनी हवाओं के असर से मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रुख अपनाने वाला है:

सब समाचार

+ और भी पढ़ें