IMD Heavy Rain alert: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजातरीन वेदर बुलेटिन के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और कई चक्रवाती परिसंचरणों के सक्रिय होने से देश के 27 राज्यों में झमाझम बारिश, बिजली गिरने और धूल भरी आंधी का दौर शुरू होने जा रहा है। राहत की बात यह है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।
