IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपनी ताजा बुलेटिन में देश के 17 से अधिक राज्यों के लिए एक बहुत बड़ा मौसम अलर्ट जारी किया है। एक तरफ जहां कई राज्यों में सूरज आग उगल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने मई महीने के अंत यानी 31 मई तक देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश और आंधी-तूफान का पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर यानी अंधड़ (Thundersquall) सीधे जमीन से टकराएगा।
