देशभर के मौसम में इस समय बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां कई राज्य भीषण गर्मी से तप रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग IMD ने देश के 17 से ज्यादा राज्यों के लिए आंधी-तूफान, ओलावृष्टि और भारी बारिश का बड़ा अलर्ट जारी किया है। IMD की ताजा बुलेटिन के मुताबिक आने वाले दिनों में उत्तर, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में 60 से लेकर 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाला खतरनाक बवंडर (Thundersquall) भी दस्तक देगा।
