देश के कई इलाके जहां गर्मी से बेहाल हैं, वहीं कई इलाकों में भारी बारिश, तूफान और ओले पड़ने के हालात बन रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम भारत तक मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में देश के 26 राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
