IMD Heavy Rain Alert: देश के मौसम में इस समय बहुत बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं, दूसरी तरफ मौसम विभाग ने 28 मई के लिए नया अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा इवनिंग बुलेटिन के मुताबिक 28 मई को देश के 9 राज्यों में भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में कल 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर बवंडर आने की चेतावनी दी गई है। कई इलाकों में ओलावृष्टि और बिजली गिरने का भी अलर्ट है। आइए जानते हैं कल 28 मई को आपके राज्य में मौसम कैसा रहने वाला है।
