IMD Weather Forecast: दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (IMD) में बारिश और गरज-चमक के साथ हुई बौछारों से भीषण गर्मी से लोगों को बहुत जरूरी राहत मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को रुक-रुककर हुई हल्की बारिश और बादलों के छाए रहने से सुबह का तापमान मौसम के औसत से काफ़ी नीचे चला गया है। इस बीच, दिल्ली को इस वीकेंड पर भी गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलने की संभावना है।
