Get App

Tamil Nadu Murder: शादी के दबाव में 21 साल के युवक ने की 52 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या, शव को खदान में फेंका

Tamil Nadu Murder: तमिलनाडु के तिरुप्पुवनम से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर 21 साल के एक युवक ने, जो 52 साल की महिला के साथ रिश्ते में था, उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने शव को पत्थर से बांधकर एक पत्थर की खदान में फेंक दिया।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 26, 2026 पर 11:20 AM
Tamil Nadu Murder: शादी के दबाव में 21 साल के युवक ने की 52 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या, शव को खदान में फेंका
शादी के दबाव में 21 साल के युवक ने की 52 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या

Tamil Nadu Murder: तमिलनाडु के तिरुप्पुवनम से एक अजीब घटना सामने आई है। यहां पर 21 साल के एक युवक ने, जो 52 साल की महिला के साथ रिश्ते में था, उसकी हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने शव को पत्थर से बांधकर एक पत्थर की खदान में फेंक दिया। बताया जा रहा है कि महिला शादी करने की जिद कर रही थी, जिस वजह से युवक ने इस घटना को अंजाम दिया।

मृतक महिला का नाम सरस्वती था, जो 52 साल की थी और सोट्टाथट्टी गांव की रहने वाली एक मजदूर थी। वह 11 फरवरी को काम पर जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इसके बाद महिला के भाई ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

जांच के दौरान, पुलिस ने सरस्वती के कॉल रिकॉर्ड की जांच की और पाया कि वह कूडाक्कोविल गांव के 21 साल निवासी सरवनकुमार से लगातार बातचीत कर रही थी। इसी सुराग के आधार पर, सरवनकुमार का पता लगाने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

सरवनकुमार को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की गई। शुरू में उसने दावा किया कि वह सरस्वती के साथ सिर्फ काम करता था और किसी भी तरह के निजी रिश्ते से इनकार किया। हालांकि, पुलिस को संदेह हुआ और उन्होंने अपनी जांच तेज कर दी, जिसके बाद आखिरकार उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें