Get App

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का X अकाउंट भारत ने किया ब्लॉक, 'फेक खबर' फैला रहे थे ख्वाजा मुहम्मद आसिफ

India Pakistan Conflict: ये एक्शन ऐसे समय लिया गया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। भारत ने पड़ोसी मुल्क पर कई कूटनीतिक हमले किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने भी व्यापार बंद कर जवाबी कार्रवाई की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 29, 2025 पर 2:20 PM
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का X अकाउंट भारत ने किया ब्लॉक, 'फेक खबर' फैला रहे थे ख्वाजा मुहम्मद आसिफ
पाकिस्तान के रक्षा मंत्री X अकाउंट भारत ने किया ब्लॉक, 'फेख खबर' फैला रहे थे ख्वाजा मुहम्मद आसिफ

भारत सरकार ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर "गलत सूचना और फेक खबर" फैलाने के लिए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ के X अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। ये एक्शन ऐसे समय लिया गया है, जब पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के संबंधों में कड़वाहट लगातार बढ़ती जा रही है। भारत ने पड़ोसी मुल्क पर कई कूटनीतिक हमले किए हैं, जबकि पाकिस्तान ने भी व्यापार बंद कर जवाबी कार्रवाई की है।

इससे पहले भारत, उसकी सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील कंटेंट के साथ-साथ झूठे और भ्रामक बयान फैलाने के आरोप में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल को ‘ब्लॉक’ कर दिया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी थी।

अगर भारत में कोई व्यक्ति पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के एक्स अकाउंट को ओपन करता है, तो उसे एक मैसेज दिखाई देगा, जिसमें लिखा होगा, "@KhawajaMAsif को कानूनी मांग के जवाब में भारत में ब्लॉक कर दिया गया है।"

हाल के दिनों में, आसिफ ने पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच कई चौंकाने वाले बयान और दावे किए हैं। पहलगाम हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज्यादातर पर्यटक थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें