Get App

होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, रूस से खरीदा 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अगले महीने डिलीवरी के लिए रूस से लगभग 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदा है। रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह खरीद मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने के बीच की गई है।

Translated By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Mar 25, 2026 पर 2:20 PM
होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, रूस से खरीदा 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल
होर्मुज संकट के बीच भारत को बड़ी राहत, रूस से खरीदा 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने अगले महीने डिलीवरी के लिए रूस से लगभग 6 करोड़ बैरल कच्चा तेल खरीदा है। रिपोर्ट में मामले से परिचित लोगों के हवाले से बताया गया है कि यह खरीद मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में चल रहे संघर्ष के कारण सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने के बीच की गई है।

यह खरीद इसलिए की गई है, ताकि कच्चे तेल की उपलब्धता की चिंता को कम किया जा सके, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले जहाजों के आवागमन पर अब भी रोक या दबाव बना हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की तुलना में 5 से 15 डॉलर प्रति बैरल के प्रीमियम पर कार्गो बुक किए गए, जो सप्लाई की तंगी और आसानी से मिलने वाले बैरल की मजबूत मांग को दर्शाता है।

रिपोर्ट में दिए गए डेटा इंटेलिजेंस फर्म केप्लर के अनुसार, यह मात्रा लगभग इस माह में भारत की खरीद के अनुरूप है, लेकिन फरवरी में खरीदी गई मात्रा से दोगुनी से भी अधिक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें