Prithviraj Chavan News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसने सियासी तूफान खड़ा हो गया है। पृथ्वीराज चव्हाण ने पहलगाम आतंकी हमले पर भारत की तरफ से किए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में एक चौंकाने वाला दावा किया है। चव्हाण ने कहा है कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के पहले ही दिन भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा था।
