Operation Urja: मिडिल ईस्ट में संघर्ष तेज होने के साथ ही, भारत ने होर्मुज स्ट्रेट से निकलने के बाद भारत आने वाले अपने कार्गों जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 'ऑपरेशन ऊर्जा' शुरू किया। गौरतलब है कि संघर्ष की शुरुआत से ही ईरानी सेना अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े जहाजों पर हमले कर रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, भारत ने अपनी ऊर्जा लाइफलाइन की सुरक्षा के लिए होर्मुज के पास पांच से अधिक नौसैनिक युद्धपोत तैनात किए हैं।
