Get App

Jammu Attack: जम्मू एयरपोर्ट, पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान का बड़ा हमला नाकाम, S-400 ने मार गिराईं 8 मिसाइल

India Pakistan Tension: जम्मू के पूरे इलाके में सायरन बजे और कुछ ड्रोन को ट्रेस भी किया गया। जानकारी के मुताबिक, पूरे जम्मू में एयर रेड सायरन बज गए हैं। जम्मू का एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव कर दिया गया और पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है। साथ ही माता वैष्णो देवी मंदिर में भी पूरी तरह से ब्लैक कर दिया गया है

Shubham Sharmaअपडेटेड May 08, 2025 पर 10:55 PM
Jammu Attack: जम्मू एयरपोर्ट, पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान का बड़ा हमला नाकाम, S-400 ने मार गिराईं 8 मिसाइल
Jammu Attack: जम्मू एयरपोर्ट, डिफेंस कॉलोनी के पास धमाके, पठानकोट एयरबेस पर भी बड़ा हमला!

जम्मू में हमले की खबर सामने आ रही है। जम्मू एयरपोर्ट और डिफेंस कॉलोनी के पास धमाके की आवाज सुनी गई। पठानकोट एयरबेस पर भी पाकिस्तान की ओर से बड़ा हमला करने की कोशिश की गई। आशंका है कि ये ड्रोन और मिसाइल हमला था। हालांकि, भारत के एयर डिफेंस सिस्टम S-400 ने पाकिस्तान की तरफ से आई 8 मिसाइलों को मार गिराया है और उसके सभी हमलों को निकाम कर दिया।

News18 के मुताबिक, पूरे इलाके में सायरन बजे और कुछ ड्रोन को ट्रेस भी किया गया। जानकारी के मुताबिक, पूरे जम्मू में एयर रेड सायरन बज गए हैं। जम्मू का एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव कर दिया गया और पूरे इलाके में ब्लैकआउट कर दिया गया है। साथ ही माता वैष्णो देवी मंदिर में भी पूरी तरह से ब्लैक कर दिया गया है।

सूत्रों ने CNN-News18 को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने जम्मू में कई जगहों पर आर्टलरी और ड्रोन से हमला किया। त्वरित जवाबी कार्रवाई में भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उनमें से कई को बेअसर कर दिया और हवाई हमले के सायरन चालू कर दिए।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दे रही है। जबकि उधमपुर में भी ब्लैक आउट किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें