Get App

पाकिस्तान के हमले की आशंका से भारत के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, चेक कीजिए पूरी लिस्ट

अगर आप भी सफर करने वाले हैं तो यह लिस्ट जरूर देखें। साथ ही अपने एयरपोर्ट पर फोन करके जरूर नई जानकारी लें। और बंद हुए सभी 32 एयरपोर्ट की लिस्ट जरूर चेक करें ताकि आपको एयरपोर्ट पहुंचकर कोई दिक्कत ना हो

MoneyControl Newsअपडेटेड May 10, 2025 पर 7:04 AM
पाकिस्तान के हमले की आशंका से भारत के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद, चेक कीजिए पूरी लिस्ट
India Pakistan War: पाकिस्तान के हमलों की आशंका से भारत सरकार ने 32 एयरपोर्ट्स बंद किया

India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। इनमें श्रीनगर और अमृतसर के एयरपोर्ट भी शामिल हैं। सिविल एविएशन रेगुलेटर DGCA ने जानकारी दी है कि ये सभी एयरपोर्ट 15 मई तक बंद रहेंगे।

एयरोपोर्ट्स अथॉरिटी (AAI) और एविएशन अथॉरिटी ने देश के 32 एयरपोर्ट्स के लिए NOTAM जारी किया है। NOTAM के मायने हैं नोटिस टू एयरमैन। जिन एयरपोर्ट्स के लिए NOTAM जारी किया जाता है वहां उड़ान पूरी तरह बंद कर दी जाती है।

बंद होने वाले एयरपोर्ट्स की लिस्ट में 8 नए नाम

सरकार ने अपने नए आदेश में जिन एयरपोर्ट्स को बंद किया है उनमें अडंपुर, अंबाला, अवंतीपुर, भुज, हिंडन, जोधपुर, कांडला और थॉइसे शामिल हैं। इसके साथ ही पहले से जो एयरपोर्ट बंद हैं वो बंद ही रहेंगे। इससे पहले लुधियाना, जामनगर, जैसलमेर, शिमला, पठानकोट और श्रीनगर एयरपोर्ट को बंद किया जा चुका है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें