India Russian Oil Import News: मार्च में रिकॉर्ड खरीदारी के बाद अप्रैल महीने में भारत द्वारा रूसी कच्चे तेल के आयात में 21 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म 'केपलर' (Kpler) के आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका द्वारा प्रतिबंधों में छूट देने के बावजूद रूस से होने वाली लोडिंग में रुकावट और घरेलू रिफाइनरियों के मेंटेनेंस के कारण यह गिरावट आई है। हालांकि, इस कमी को पूरा करने के लिए भारत ने ईरान और वेनेजुएला जैसे पुराने सहयोगियों से तेल की खरीदारी फिर से शुरू कर दी है।
