Get App

उत्तर-पश्चिम भारत के कई एयरपोर्ट बंद, नागरिक उड़ानें 9 मई तक निलंबित

India-Pakistan Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारत ने नागरिक सुरक्षा के लिए 24 एयरपोर्ट 9 मई तक बंद कर दिए हैं; जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक कई क्षेत्रों में उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 08, 2025 पर 11:47 PM
उत्तर-पश्चिम भारत के कई एयरपोर्ट बंद, नागरिक उड़ानें 9 मई तक निलंबित
NOTAM के अनुसार एयरपोर्ट्स 9 मई 2025 तक बंद रहेंगे। (सांकेतिक तस्वीर)

India-Pakistan Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक की। इसके बाद पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर और राजस्थान में कई जगहों पर हवाई हमले की कोशिश की। इसके पलटवार ने भारत ने गुरुवार देर रात पाकिस्तान के लाहौर और सियालकोट पर हमला कर दिया।

इस बढ़े तनाव के चलते नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में स्थित 24 हवाईअड्डों को 7 मई से 9 मई 2025 तक नागरिक उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह जानकारी नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) के जरिए जारी की गई है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल विभाग द्वारा जारी किए गए इन NOTAMs के अनुसार, प्रभावित हवाईअड्डों पर सभी सिविल फ्लाइट ऑपरेशन्स निलंबित रहेंगे। सुरक्षा कारणों या सैन्य जरूरतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

बंद किए गए एयरपोर्ट्स की लिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें