Unemployment Rate: पिछले महीने अप्रैल में भारत की बेरोजगारी दर 5.1% रही। इसके आंकड़े मिनिस्ट्री ऑफ स्टेटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ने 15 मई को जारी किए। बेरोजगारी के इस बार के आंकड़ों में खास बात ये है कि पहली बार पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (PLFS) के मासिक आंकड़े आए हैं। इससे पहले बेरोजगारी के आंकड़े तिमाही या सालाना आधार पर आते थे। इससे अब बेरोजगारी के आंकड़े रियल टाइम में मिल जाएंगे। बेहतर नीतिगत फैसले के लिए हाई-फ्रीक्वेंसी लेबर मार्केट ट्रेंड को पकड़ने की दिशा में हर महीने के सर्वे को अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
