अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पेनल्टी की धमकी के बावजूद भारत, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा। रॉयटर्स ने दो सरकारी सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ की नई दर 25 प्रतिशत रहने का ऐलान किया है। साथ ही रूस से हथियार और तेल की खरीद के लिए भारत पर पेनल्टी भी लगाई है। सूत्रों का कहना है कि इसमें तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा।
