Get App

इंडिगो की फ्लाइट में बच्चे के गले से सोने की चेन चोरी, मां ने क्रू मेंबर पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

शिकायतकर्ता बच्चे की मां ने बेंगलुरु पुलिस को बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6E-661 से केरल के त्रिवेंद्रम से बेंगलुरु जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट के दौरान एक क्रू मेंबर उनकी बच्चे को वॉशरूम ले गई, और इसके बाद बच्चे ने जो सोने की चेन पहनी थी वह गायब हो गई

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 05, 2025 पर 9:07 PM
इंडिगो की फ्लाइट में बच्चे के गले से सोने की चेन चोरी, मां ने क्रू मेंबर पर लगाया आरोप, FIR दर्ज
बेंगलुरु पुलिस ने फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है

इंडिगो की एक फ्लाइट में यात्रा कर रही महिला ने एयरलाइन की एक क्रू मेंबर पर उनकी 5-साल की बच्चs की सोने की चेन चुराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने फ्लाइट अटेंडेंट के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। NDTV ने एक रिपोर्ट में इस रिपोर्ट की जानकारी दी है।

शिकायतकर्ता प्रियंका मुखर्जी ने बेंगलुरु पुलिस को बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ इंडिगो की फ्लाइट 6E-661 से केरल के त्रिवेंद्रम से बेंगलुरु जा रही थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि फ्लाइट के दौरान एक क्रू मेंबर उनकी एक बच्चे को वॉशरूम ले गई, और इसके बाद बच्चे ने गले में जो सोने की चेन पहनी थी वह गायब हो गई।

एफआईआर में क्रू मेंबर की पहचान आदिति अश्विनी शर्मा के रूप में की गई है। प्रियंका ने आरोप लगाया है कि शर्मा ने 20 ग्राम वजन की चेन चोरी की है, जिसकी कीमत लगभग 80,000 रुपये है। बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और एयरलाइन से भी जानकारी मांगी जा रही है।

इंडिगो ने दी प्रतिक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें