उत्तर प्रदेश (यूपी) एटीएस और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बहुत बड़ा ऑपरेशन किया है। दोनों एजेंसियों ने कुशीनगर से आईएसआईएस (ISIS) के एक खतरनाक आतंकी माड्यूल का भांडाफोड़ किया है। यूपी ATS और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े एक संदिग्ध एजेंट रिजवान अहमद को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रिजवान अहमद काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के रडार पर था। रिजवान की गिरफ्तारी के बाद अब उसके परिवार ने बड़ी जानकारी दी है।
