Instagram पर रईसी झाड़ने वाला प्रेमी निकला ‘दिहाड़ी मजदूर’! पति के पास वापस लौटी महिला

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम पहुंचने पर, महिला को पता चला कि इंस्टाग्राम पर मिला वह व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था, न कि अमीर, जैसा कि उसने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दावा किया था

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
Instagram पर रईसी झाड़ने वाला प्रेमी निकला ‘दिहाड़ी मजदूर’! पति के पास वापस लौटी महिला (PHOTO AI)

झारखंड के दुमका में पति और तीन बच्चों को छोड़कर एक महिला ने आंध्र प्रदेश में एक ऐसे व्यक्ति के साथ रहना शुरू कर दिया, जिससे वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर मिली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक महिला को वापस झारखंड लाया गया है। महिला के पति की तरफ से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक आंध्र प्रदेश के मछलीपट्टनम पहुंचने पर, महिला को पता चला कि इंस्टाग्राम पर मिला वह व्यक्ति दिहाड़ी मजदूर था, न कि अमीर, जैसा कि उसने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दावा किया था।

सरैयाहाट पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया कि माता-पिता के समझाने पर 30 साल की महिला वापस लौटने के लिए राजी हो गई और उसके पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया।


पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला के पति ने 12 जनवरी को अपनी पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया था कि उनकी पत्नी लंबे समय से इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से बात करती थी और इस मुद्दे पर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस होती थी। ’’

इस सूचना के आधार पर, स्थानीय पुलिस ने तकनीकी निगरानी पर आधारित एक टीम को आंध्र प्रदेश भेजा और आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के मछलीपट्टनम में महिला का पता लगाया।

एक तांत्रिक, पैसे डबल करने का वादा और जहर के लड्डू! दिल्ली फ्लाईओवर पर हुए ट्रिपल मर्डर का ऐसे हुआ खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।