Kangana Ranaut News: तमिलनाडु कांग्रेस के पूर्व प्रमुख केएस अलागिरी ने गुरुवार (19 सितंबर) को यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि अगर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत दक्षिण भारत के किसी राज्य में आएं तो उन्हें थप्पड़ मारना चाहिए। अब उनकी इस टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया है। खुद कंगना ने उन्हें इसका जवाब दिया है। कंगना ने कहा कि वह भारत में जहां चाहें, वहां जा सकती हैं। कोई उन्हें रोक नहीं सकता। कंगना ने कहा कि अगर मुझे नफरत करने वाले लोग हैं, तो मुझे प्यार करने वाले लोग भी हैं।
