Get App

'ये ‘डीके, डीके’ के नारे कौन लगा रहा है?' यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मंच से भड़के CM सिद्धारमैया

हालात बिगड़ते देख कार्यक्रम संचालक को बीच में दखल देना पड़ा। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि यूथ कांग्रेस के नेता शोर मचाना बंद करें और मुख्यमंत्री की बात ध्यान से सुनें। उन्होंने कहा, “यूथ कांग्रेस के नेता शांत रहें। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। हम जानते हैं आप कौन हैं। चुपचाप मुख्यमंत्री की बात सुनिए

Shubham Sharmaअपडेटेड Jan 27, 2026 पर 7:22 PM
'ये ‘डीके, डीके’ के नारे कौन लगा रहा है?' यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मंच से भड़के CM सिद्धारमैया
Karnataka: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर मंच से भड़के CM सिद्धारमैया

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मंगलवार को बेंगलुरु में एक रैली के दौरान अपना आपा खो बैठे। जब वह मंच पर बोलने के लिए उठे, तभी यूथ कांग्रेस के कुछ नेता उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में नारे लगाने लगे। जैसे ही सिद्धारमैया अपनी कुर्सी से उठकर मंच की ओर बढ़े, कुछ कार्यकर्ता “डीके, डीके” के नारे लगाने लगे। देखते ही देखते नारे तेज हो गए। इससे मुख्यमंत्री नाराज हो गए और उन्होंने लोगों से चुप रहने को कहा, लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इस पर गुस्से में उन्होंने पूछा, “ये ‘डीके, डीके’ के नारे कौन लगा रहा है?”

हालात बिगड़ते देख कार्यक्रम संचालक को बीच में दखल देना पड़ा। उन्होंने मंच से साफ शब्दों में कहा कि यूथ कांग्रेस के नेता शोर मचाना बंद करें और मुख्यमंत्री की बात ध्यान से सुनें। उन्होंने कहा, “यूथ कांग्रेस के नेता शांत रहें। मुख्यमंत्री बोल रहे हैं। हम जानते हैं आप कौन हैं। चुपचाप मुख्यमंत्री की बात सुनिए।”

इसके बावजूद, सिद्धारमैया के भाषण शुरू करने के बाद भी बीच-बीच में नारेबाज़ी होती रही। इससे मुख्यमंत्री और ज़्यादा नाराज़ हो गए और प्रदर्शन का असली मुद्दा कुछ समय के लिए पीछे छूट गया।

इस कार्यक्रम में सिद्धारमैया के साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद थे। यह प्रदर्शन केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा की जगह नई ग्रामीण रोज़गार योजना लाने के खिलाफ किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें