Get App

Karnataka: राज्य के पूर्व DGP ओम प्रकाश की अपने ही घर में मिली लाश, पुलिस को पत्नी पर है हत्या का शक!

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी थे। पुलिस को शुरुआती तौर पर ये हत्या का मामला लग रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 20, 2025 पर 7:07 PM
Karnataka: राज्य के पूर्व DGP ओम प्रकाश की अपने ही घर में मिली लाश, पुलिस को पत्नी पर है हत्या का शक!
Karnataka: राज्य के पूर्व DGP ओम प्रकाश की अपने ही घर में मिली लाश, पुलिस को हत्या का शक

कर्नाटक के पूर्व पुलिस प्रमुख (DGP) ओम प्रकाश रविवार को बेंगलुरु में घर में मृत पाए गए। पुलिस ने बताया कि जिस जगह उनका शव मिला, वहां फर्श पर हर जगह खून फैला हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ओम प्रकाश 1981 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी थे। पुलिस को शुरुआती तौर पर ये हत्या का मामला लग रहा है। ओम प्रकाश ने 2015-17 तक राज्य के DGP की कमान संभाली थी।

CNN-News18 के मुताबिक, शुरुआती जांच के अनुसार, पूर्व IPS अधिकारी प्रकाश का शव HSR लेआउट इलाके में उनके घर पर मिला था। शक है कि उनकी पत्नी पल्लवी ने ही इस हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस को रिटायर्ड DGP के शरीर पर चाकू के घाव मिले हैं।

HSR लेआउट पुलिस फिलहाल आगे की जांच के लिए घटनास्थल पर है। पूर्व DGP की दुखद मौत से पुलिस विभाग और उनके परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है।

शुरुआती जांच में उनकी पत्नी पल्लवी पर शक गहरा रहा है। पूछताछ के लिए उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया है, क्योंकि शुरुआती सबूत और परिस्थितियों से पता चलता है कि घरेलू कलह के कारण ही यह घटना हुई होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें