Karnataka Rape Case: कर्नाटक में एक अमेरिकी महिला के साथ रेप और तीन दिनों तक बंधक बनाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोडागु जिले के कुट्टा गांव में एक होमस्टे में अमेरिका की एक महिला टूरिस्ट के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद आरोपी और एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, यह घटना पिछले सप्ताह हुई थी। कर्नाटक के कूर्ग हिल स्टेशन से होमस्टे मालिक और एक कर्मचारी को अमेरिकी महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
