Get App

सीक्रेट एंट्री, 50 पैकेट मैगी और बासमती चावल...12,000 फीट पर आतंकियों ने बनाया था बंकर, मिले ये सामान

जब सुरक्षा बलों ने इस बंकर की तलाशी ली, तो वहां से ऐसा सामान मिला जिससे साफ हो गया कि आतंकी सर्दियों में लंबे समय तक रहने की योजना बनाकर आए थे। बंकर के अंदर खाने-पीने का भरपूर इंतजाम था। वहां से करीब 50 मैगी के पैकेट मिले, साथ ही टमाटर और आलू जैसी ताज़ी सब्ज़ियां भी बरामद हुईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 4:45 PM
सीक्रेट एंट्री, 50 पैकेट मैगी और बासमती चावल...12,000 फीट पर आतंकियों ने बनाया था बंकर, मिले ये सामान
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बल लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षा बल लगातार तीसरे दिन भी आतंकियों की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी बीच जवानों ने आतंकियों के एक ठिकाने को खोज निकाला। इसमें भारी मात्रा में राशन और सामान जमा था। किश्तवाड़ इलाके के ऊंचे और बर्फीले पहाड़ों में आतंकियों ने लंबे समय तक छिपने की पूरी तैयारी कर रखी थी। ये आतंकी पाकिस्तान समर्थित संगठन जैश ए मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) से जुड़े थे। उन्होंने करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर एक मजबूत बंकर बनाया था, जो कारगिल जैसे इलाकों में दिखने वाले ठिकानों की तरह था। यह बंकर महीनों तक उन्हें ठंड और सुरक्षा बलों से बचाता रहा। आखिरकार सोमवार को सुरक्षाबलों ने इस ठिकाने को ढूंढकर तबाह कर दिया है।

बकंर में मिले 50 पैकेट मैगी और बासमती चावल...

जब सुरक्षा बलों ने इस बंकर की तलाशी ली, तो वहां से ऐसा सामान मिला जिससे साफ हो गया कि आतंकी सर्दियों में लंबे समय तक रहने की योजना बनाकर आए थे। बंकर के अंदर खाने-पीने का भरपूर इंतजाम था। वहां से करीब 50 मैगी के पैकेट मिले, साथ ही टमाटर और आलू जैसी ताज़ी सब्ज़ियां भी बरामद हुईं। इसके अलावा 15 तरह के मसाले, लगभग 20 किलो अच्छी क्वालिटी का बासमती चावल और दूसरे अनाज भी मिले। इतना ही नहीं, खाना पकाने के लिए गैस सिलेंडर और सूखी लकड़ी भी मौजूद थी, ताकि कड़ाके की ठंड में भी खाना बनाया जा सके। बरामद सामान से यह साफ होता है कि आतंकी महीनों तक उसी जगह छिपकर रहने की तैयारी में थे।

मुठभेड़ में एक जवान हुआ शहीद

सब समाचार

+ और भी पढ़ें