Get App

Katra Landslide: कटरा में माता वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से हड़कंप! 4 तीर्थयात्री घायल, राहत और बचाव का कार्य जारी

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सोमवार (21 जुलाई) सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण रूट पर एक शेड गिर गया, जिससे कई तीर्थयात्री फंस गए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 21, 2025 पर 11:01 AM
Katra Landslide: कटरा में माता वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन से हड़कंप! 4 तीर्थयात्री घायल, राहत और बचाव का कार्य जारी
Katra Landslide: कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है

Katra Landslide News: कटरा में माता वैष्णो देवी यात्रा रूट पर भीषण भूस्खलन की खबर सामने आ रही है। एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने रूट पर भूस्खलन के कारण चार तीर्थयात्री घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सोमवार (21 जुलाई) सुबह कटरा में माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन हुआ। जानकारी के अनुसार, भूस्खलन के कारण रूट पर एक शेड गिर गया, जिससे कई तीर्थयात्री फंस गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई भक्तों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है। एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर जाने के पुराने रूट पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन कटरा शहर में हुई भारी बारिश के कारण हुआ। यह भूस्खलन सुबह करीब 8 बजकर 50 मिनट पर बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुआ। यह माता वैष्णो देवी यात्रा का प्रारंभिक प्वाइंट है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। फंसे हुए चार तीर्थयात्रियों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। आखिरी रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था। भूस्खलन से प्रभावित रूट को फिलहाल रोक दिया गया है। इलाके से सामने आए एक वीडियो में क्षेत्र में भारी बारिश और पास में भूस्खलन दिखाई दे रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें