Get App

Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अब तक 30 लोगों की मौत, जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे बंद, 22 ट्रेने हुई रद्द

Jammu-Kashmir: जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250mm से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरे जम्मू-कश्मीर में कहर बरपाया हुआ है। इस आपदा के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Aug 27, 2025 पर 9:44 AM
Vaishno Devi Landslide: वैष्णो देवी में लैंडस्लाइड से अब तक 30 लोगों की मौत, जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे बंद, 22 ट्रेने हुई रद्द
मौसम विभाग ने 27 अगस्त तक मध्यम से भारी बारिश, बादल फटने और लैंडस्लाइड की संभावना जताई है

Landslide in Vaishno Dev Route: जम्मू के कटरा में वैष्णो देवी धाम पर मंगलवार को हुई लैंडस्लाइड में मरने वालों की संख्या 30 हो गई है। रियासी के एसएसपी परमवीर सिंह ने बुधवार सुबह इस बात की पुष्टि की। भारी बारिश के कारण हुए इस लैंडस्लाइड में अब भी बचाव कार्य जारी है, और आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। खराब मौसम के चलते वैष्णो देवी की यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। जम्मू शहर में 24 घंटे से भी कम समय में 250mm से अधिक बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

लगातार हो रही भारी बारिश ने पूरे जम्मू-कश्मीर में कहर बरपाया हुआ है, जिससे अचानक बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई है। लैंडस्लाइड के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए है, जबकि 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राहत और बचाव कार्य में जिला प्रशासन, पुलिस, NDRF, SDRF और भारतीय सेना की टीमें जुटी हुई हैं। इस आपदा के कारण नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि 27 ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया है।

नेशनल हाईवे बंद, इंटरनेट से कटे लाखों लोग

लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण जम्मू-श्रीनगर और किश्तवाड़-डोडा नेशनल हाईवे पर आवाजाही को रोक दिया गया है। दर्जनों पहाड़ी सड़कें अवरुद्ध या क्षतिग्रस्त हो गई है। जम्मू से आने-जाने वाली कई ट्रेनें भी रद्द कर दी गई हैं। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश के एक बड़े हिस्से में दूरसंचार सेवाएं भी ठप हो गई हैं, जिससे लाखों लोग इंटरनेट से कट गए हैं। हालिया दिनों में जम्मू-कश्मीर में यह दूसरी बड़ी आपदा है। इससे पहले किश्तवाड़ जिले के चिचोटी में बादल फटने से आई अचानक बाढ़ में 65 लोगों की जान चली गई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें