Leh Ladakh Protest News: लद्दाख के लेह शहर में बुधवार (24 सितंबर) को हिंसक प्रदर्शन हुआ। नाराज प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झड़प की। युवाओं ने अधिकारियों पर पथराव किया और एक पुलिस गाड़ी को भी जला दिया। लद्दाख को पूर्ण राज्य की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से जारी आंदोलन के दौरान हिंसा की यह पहली घटना है। प्रदर्शनकारी लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और संवैधानिक सुरक्षा उपायों की मांग कर रहे हैं। वे भूख हड़ताल कर रहे हैं। अपनी राज्य की मांग पर अड़े रहने के लिए आज पूर्ण बंद का ऐलान किया है।
