Delimitation exercise: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आगामी परिसीमन (Delimitation) प्रक्रिया के तहत लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाकर 824 से 850 किए जाने की कथित योजना पर गंभीर चिंता जताई है। थरूर का कहना है कि इतनी बड़ी लोकसभा न केवल संसदीय व्यवस्था को कमजोर करेगी। बल्कि सांसदों की भूमिका भी सीमित हो जाएगी। साथ ही कार्यपालिका (Executive) का प्रभाव पहले से अधिक बढ़ जाएगा।
