Lucknow Plots: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए योगी सरकार एक बड़ा अवसर लेकर आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने मोहान रोड पर स्थित अपनी बहुचर्चित 'अनंत नगर' योजना के चौथे चरण के रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत कुल 498 भूखंडों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसकी प्रक्रिया आज यानी 28 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू हो रही है।
