महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हत्या को अवैध प्रेम संबंध से जोड़ा जा रहा है और इसलिए महिला के परिवार ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी है, जिसे ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, महिला के पिता ने ही अपनी शादीशुदा बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और उनके शवों को कुएं में फेंक दिया।
