Get App

Manipur CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ

Manipur CM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार (4 फरवरी) शाम छह बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार (4 फरवरी) को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। मणिपुर में एक साल बाद राष्ट्रपति शासन खत्म हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 4:39 PM
Manipur CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन हटाया गया, युमनाम खेमचंद सिंह आज 6 बजे लेंगे सीएम पद की शपथ
Manipur CM: मणिपुर में नई बीजेपी सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य से राष्ट्रपति शासन हट गया है

Manipur CM: मणिपुर में बुधवार (4 फरवरी) को औपचारिक रूप से राष्ट्रपति शासन हटा दिया गया। इससे युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में नई भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार (4 फरवरी) शाम छह बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। अशांत मणिपुर में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था।

गृह मंत्रालय ने बुधवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर मणिपुर में राष्ट्रपति शासन को तत्काल प्रभाव से खत्म करने की घोषणा की है। इस बीच, बीजेपी की मणिपुर इकाई की अध्यक्ष ए. शरद देवी ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह ने बुधवार को मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। देवी ने बताया कि 62-वर्षीय सिंह के नेतृत्व में NDA की एक टीम ने इंफाल स्थित लोक भवन में राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

भल्ला से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में चुराचंदपुर और फेरजॉल के कुकी बहुल जिलों के दो विधायक शामिल थे। BJP प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा, "हमने अपने नव निर्वाचित विधायक दल के नेता वाई खेमचंद सिंह और BJP पर्यवेक्षक तरुण चुघ की मौजूदगी में राज्यपाल से मुलाकात की। NDA ने राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश किया।"

6 बजे सीएम पद की लेंगे शपथ

सब समाचार

+ और भी पढ़ें