Get App

Meghalaya: कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे

Meghalaya Coal Mine Blast: ईस्ट जैंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार ने बताया कि धमाके में घायल एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शिलॉन्ग के अस्पताल में रेफर किया गया

Shubham Sharmaअपडेटेड Feb 05, 2026 पर 7:52 PM
Meghalaya: कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे
Meghalaya: कोयला खदान में जोरदार धमाका, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक "अवैध" कोयला खदान में हुए विस्फोट में कम से कम 16 मजदूर मारे गए और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। पुलिस महानिदेशक आई नोंगरांग ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बचाव दल तलाशी अभियान चला रहे हैं और यह घटना सुबह थांगस्कू इलाके में हुई।

उन्होंने कहा, “अब तक 16 शव बरामद किए जा चुके हैं। धमाके के समय खदान के अंदर कितने मजदूर मौजूद थे, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आशंका है कि और लोग भी अंदर फंसे हो सकते हैं।”

ईस्ट जैंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार ने बताया कि धमाके में घायल एक व्यक्ति को पहले सुतंगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए शिलॉन्ग के अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस को शक है कि यह धमाका कोयला खनन के दौरान हुआ। यह खदान अवैध रूप से चल रही बताई जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें