मेहसाणा नगर निगम चुनाव में एक खबर काफी चर्चा में है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने जिला दफ्तर में लगभग 28 साल से चपरासी का काम कर रहे रमेश भील को चुनाव लड़ने का टिकट दे दिया है। रमेश भील ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र भर दिया। अब वे वॉर्ड नंबर 13 से चुनाव लड़ेंगे।
