Get App

नोएडा में बच्चों के लापता होने की अफवाह से फैली दहशत, डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे लोग

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों के अपहरण की कोई शिकायत या पुष्टि की गई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। उनका कहना है कि यह घबराहट संभवतः जनवरी में दिल्ली में लड़कियों के कथित रूप से लापता होने को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई गई भ्रामक पोस्ट से शुरू हुई होगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 16, 2026 पर 4:19 PM
नोएडा में बच्चों के लापता होने की अफवाह से फैली दहशत, डर से बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे लोग
नोएडा के कई इलाकों में इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है।

नोएडा के कई इलाकों में इन दिनों डर का माहौल बना हुआ है। बच्चों के किडनैप होने की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं। हालांकि पुलिस बार-बार साफ कर चुकी है कि ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है, फिर भी लोग घबराए हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैल रहे मैसेज और मोहल्लों में हो रही चर्चाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इन अफवाहों में कहा जा रहा है कि बच्चे, खासकर लड़कियां, गायब हो रही हैं।

 फैली अफवाह

न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, इस डर की वजह से कई माता-पिता ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है। कुछ महिलाएं अपनी नौकरी छोड़ रही हैं और लोग बेवजह बाहर निकलने से बच रहे हैं। अफवाहों का असर आम जिंदगी पर साफ दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि बच्चों के किडनैप होने के दावों का कोई पक्का सबूत नहीं मिला है। फिर भी बिना जांचे-परखे सोशल मीडिया मैसेज से फैला डर लोगों के व्यवहार पर साफ असर डाल रहा है।

परिवारों में डर का महौल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें