Get App

Mohanlal: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे मशहूर अभिनेता मोहनलाल, पीएम मोदी ने दी बधाई

Mohanlal Dadasaheb Phalke Award: केंद्र सरकार ने प्रसिद्ध मलियाली अभिनेता मोहनलाल को शीर्ष सिनेमा सम्मान 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2023' से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने तेलुगु, तमिल, कन्नड और हिन्दी फिल्मों में भी काम किया है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 20, 2025 पर 7:28 PM
Mohanlal: दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होंगे मशहूर अभिनेता मोहनलाल, पीएम मोदी ने दी बधाई
Mohanlal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनलाल को बधाई दी है।

Dadasaheb Phalke Award 2023: दक्षिण भारत के प्रसिद्ध अभिनेता मोहनलाल को वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुक्रवार (20 सितंबर) को इसकी घोषणा की। इसके अलावा खुद मोहनलाल ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलियाली अभिनेता को बधाई दी है। यह सम्मान उन्हें 23 सितंबर 2025 को दिया किया जाएगा। 

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "दादा साहब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर भारत सरकार को यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि श्री मोहनलाल को प्रतिष्ठित दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2023 प्रदान किया जाएगा। मोहनलाल की सिनेमाई यात्रा ने पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह सम्मान उन्हें 23 सितंबर 2025 को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।"

केंद्र सरकार ने कहा कि मोहनलाल का सिनेमाई सफर बेहतरीन रहा है जो पीढ़ियों को प्रेरित करता है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के मुताबिक, उनकी बेजोड़ एवं बहुमुखी प्रतिभा और अथक परिश्रम ने भारतीय फिल्म इतिहास में एक स्वर्णिम मानक स्थापित किया है। मंत्रालय ने कहा कि 65 वर्षीय अभिनेता को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में 23 सितंबर को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने दी बधाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें