मध्य प्रदेश का इंदौर, जिसके माथे पर सालों से देश के सबसे साफ शहर का तिलक सजता आया है, वहां गंदा पानी पीने से करीब 18 लोगों की जान चली गई। हालात अब भी खराब हैं और करीब 100 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती। इस बीच MP के ग्रामीण इलाकों में पीने के पानी की क्वालिटी के बारे में जो पता चला है वो काफी खौफनाक है। राज्य के गांवों में पीने का पानी अब जीवन नहीं, बल्कि मौन मौत का साधन बन चुका है।
