Mumbai News: मुंबई के सहार पुलिस ने भारत घूमने आई अमेरिकी महिला से ठगी के आरोप में एक टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, देशराज यादव ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित एक पांच सितारा होटल तक सिर्फ 400 मीटर की दूरी के लिए महिला से 18,000 रुपये (200 डॉलर) वसूल लिए। आरोपी की पहचान 50 वर्षीय देशराज यादव के रूप में हुई है।
