Get App

मुंबई के अंधेरी में केमिकल लीक से हड़कंप, एक की मौत...दो की हालत गंभीर, अलर्ट पर NDRF

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 नवंबर 2025 को शाम करीब 4:55 बजे अंधेरी (ईस्ट) के MIDC पुलिस स्टेशन के पास भंगारवाड़ी इलाके में स्थित एक G+1 इमारत में केमिकल लीकेज का पता चला। अधिकारियों ने बताया कि दम घुटने की हालत में तीन लोगों को तुरंत होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 22, 2025 पर 8:06 PM
मुंबई के अंधेरी में केमिकल लीक से हड़कंप, एक की मौत...दो की हालत गंभीर, अलर्ट पर NDRF
केमिकल लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

मुंबई के अंधेरी इलाके में एक तीन मंज़िला इमारत में केमिकल लीक होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। सांस लेने में दिक्कत होने के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत अभी भी चिंताजनक है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि लीक कहाँ से हुआ और कौन-सा केमिकल इसमें शामिल था। इसके अलावा NDRF को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

हुआ केमिकल लीकेज

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 22 नवंबर 2025 को शाम करीब 4:55 बजे अंधेरी (ईस्ट) के MIDC पुलिस स्टेशन के पास भंगारवाड़ी इलाके में स्थित एक G+1 इमारत में केमिकल लीकेज का पता चला।

अधिकारियों ने बताया कि दम घुटने की हालत में तीन लोगों को तुरंत होली स्पिरिट हॉस्पिटल ले जाया गया। पीड़ितों की पहचान अहमद हुसैन (20) के रूप में हुई है, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि नौशाद अंसारी (28) और सबा शेख (17) की हालत गंभीर है और दोनों को ICU में भर्ती किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें