Rajya Sabha Election 2026: सोमवार को हुए राज्यसभा के नियमित चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार की सभी 5 सीटें जीत लीं। वहीं ओडिशा में भी क्रॉस-वोटिंग के कारण एनडीए ने 2 सीटें भी अपने नाम कीं।बिहार में, सत्तारूढ़ एनडीए के उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल थे। PTI के सूत्रों के अनुसार, गठबंधन के सभी 202 विधायकों ने मतदान किया और मतदान शाम को समाप्त हो गया।
