Nitin Nabin Exclusive Interview: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुवार (23 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन मॉडल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था ही राज्य की सबसे बड़ी ताकत है। Network18 Group के मैनेजिंग डायरेक्टर और ग्रुप एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से बात करते हुए नबीन ने कहा कि पिछले कुछ सालों में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त बदलाव आया है।
