Get App

Noida Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! पत्थरबाजी, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी से तनाव

Noida Workers Protest: नोएडा पुलिस और मजदूरों के बीच सोमवार (13 अप्रैल) सुबह जमकर झड़प हुई। इस दौरान मजदूरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को कंट्रोल किया। मजदूर अपनी सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 13, 2026 पर 10:39 AM
Noida Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों का हिंसक प्रदर्शन! पत्थरबाजी, गाड़ियों में तोड़फोड़ और आगजनी से तनाव
Noida Workers Protest: नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिक पिछले तीन दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं

Noida Protest: राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी की मांग को लेकर तीन दिनों से चल रहा श्रमिकों का विरोध-प्रदर्शन सोमवार (13 अप्रैल) को हिंसक हो गया। नोएडा पुलिस और मजदूरों के बीच झड़प हुई। इस दौरान मजदूरों ने गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागकर स्थिति को कंट्रोल किया। नोएडा के फेज 2 में सोमवार सुबह उस समय हिंसा भड़क उठी, जब मजदूर अपनी सैलरी बढ़ोतरी की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करने के लिए तीसरे दिन इकट्ठा हुए।

विरोध प्रदर्शन के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया।

विरोध-प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कई मांगें रखी हैं। इनमें बोनस का भुगतान, साप्ताहिक अवकाश, ओवरटाइम की सैलरी और समय पर वेतन मिलना शामिल था। उन्होंने यौन उत्पीड़न निवारण समिति, शिकायत निवारण सेल के गठन और सैलरी पर्ची जारी करने की भी मांग की है।

तीन दिन से जारी है प्रदर्शन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें